
तेरी बिगड़ी बनेगी इस सावन में
खुद भोले चलेंगे संग कावड़ में
चल कांवरिया कांवड़ ले
बोल के बम बम बोले
आज दिखा दे
जितना दम है इस तन में
खुद भोले चलेंगे संग कावड़ में
तेरी बिगड़ी बनेगी इस सावन में
खुद भोले चलेंगे संग कावड़ में
गंगाजल के मटके भोले
नाम प्रभु का रटके भोले
शिव का होले शिव को ध्याले
ले चल कांवड़ रटके भोले
सुर तान गंज से तेरे आंगन में
खुद भोले चलेंगे संग कावड़ में ….
तेरी बिगड़ी बनेगी ….
नीलकंठ भोला भंडारी
शंकर अलख सर्व हितकारी
त्र्यंभिकेश अभिषेक किया तो
पल में कष्ट कटे अति भारी
होगा रोशन रोशन जीवन में
खुद भोले चलेंगे संग कावड़ में ….
तेरी बिगड़ी बनेगी ….
हर हर महादेव
हर हर महादेव