
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम,
साँवरे की बन्सी को बजने से काम,
राधा का भी श्याम वो तो, मीरा का भी श्याम ॥
यमुना की लहरें बन्सीबट की छैया,
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
, श्याम का दीवाना तो सारा बृजधाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम ॥
कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए,
जिसके मन भाए वो उसीके गुन गाए,
कौन नहीं बन्सी की धुन का गुलाम,
राधा का भी श्याम वो तो, मीरा का भी श्याम ॥
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम,
साँवरे की बन्सी को बजने से काम,
राधा का भी श्याम वो तो, मीरा का भी श्याम ॥
आओ हम सब अपने गुरुदेव से नए साल के लिए प्रार्थना करें
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम लिरिक्स । Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam pdf
- मेरे सांवरिया नंदलाल मैं तेरे बिना यूं भजन लिरिक्स
- प्रेम दीप तेरा हर दिल लिरिक्स | Prem Deep| RAJEEV AACHARYA
- चढ़ा कृष्ण का रंग दुनिया रंग बिरंगी लागे लिरिक्स
- बड़े बन ठन के निकले बिहारी ये बताओ कहां लिरिक्स
- मेरी मटकी खोके ले गया मैनू राधे राधे कह गया
- तेरो ललना लिरिक्स | Tero Lalna -जुग जुग जीवे री यशोदा मैया