ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो लिरिक्स – होली भजन

ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो

ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,
ऐसे ना डालो रंग ऐसे ना डालो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

देखें – रंग डार गया री मोपे सांवरा।

जो रंग मेरे शीश पे डालो,
जो रंग मेरे शीश पे ड़ालो,
मेरी चुनरी को छोर बचाकर के डालो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

जो रंग मेरे मुखड़ा पे डालो,
जो रंग मेरे मुखड़ा पे डालो,
मेरी बिंदिया की चमक बचा करके डालो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

जो रंग मेरे नैनन पे डालो,
जो रंग मेरे नैनन पे डालो,
मेरे कजरा की रेख बचा करके डालो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

‘चित्र-विचित्र’ कहे कर जोरी,
‘चित्र-विचित्र’ कहे कर जोरी,
रंग डालो तो फिर हमें अपना बना लो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,
ऐसे ना डालो रंग ऐसे ना डालो,
ओ साँवरे रंग ऐसे ना डालो।।

Singer – Chitra Vichitra Ji Maharaj


ओ मैनु गुरु दे द्वारे तो हटाए कोई ना लिरिक्स

Leave a Comment