दाता एक राम भिखारी सारी दुनियाँ
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ,
 राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥ 
द्वारे पे उसके जाके कोई भी पुकारता, 
परम कृपा दे अपनी भव से उबारता,
 ऐसे दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनियाँ, 
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥ 
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ, 
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
दो दिन का जीवन प्राणी कर ले विचार तू,
 प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू,
 बिना हरी नाम के दुखि आरी सारी दुनियां, 
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
 दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ, 
राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥
नाम का प्रकाश जब अंदर जगाएगा,
 प्यारे श्री राम का तू दर्शन पाएगा,
 ज्योति से जिसकी है उजयारी सारी दुनियाँ,
 राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥ 
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनियाँ, 
राम एक देवता, पजारी सारी दुनिया ॥
- राम नाम रस पी ले प्यारे प्यास तेरी मिट जाएगी
- राम से मिला दे लिरिक्स (मनजीत पाण्डे)
- जान से भी प्यारा राम लिरिक्स | Inderjit Nikku bhajan
- आओ राम जी संग सिया को लखन को भी लाओ राम जी
- बेर तोड़ तोड़ झोली विच पावे भिलनी कंडा चुबे लिरिक्स
- प्रभु बँधे हुए खींचें हुए चले आयेंगे लिरिक्स
- आँखें बंद करूँ या खोलू मुझ को दर्शन दे दो राम
सीता राम सीता राम सीता राम कहिये लिरिक्स
मेहरा वालिया साइयाँ रखी चरना दे कोल लिरिक्स
