राम से बड़ा राम का नाम अंत में यही आएगा तेरे काम लिरिक्स

राम से बड़ा राम का नाम अंत में यही आएगा तेरे काम

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यहीं आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा राम का नाम

वो अभिमानी डूब जाएंगे,
जिनके मुख नहीं राम,
वो पत्थर भी तिर जाएंगे,
जिनमें लिखा है श्रीराम,
राम से बड़ा राम का नाम…..

बिना सेतु के सागर को कभी,
लांघ सके ना राम ,
लांघ गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम,
राम से बड़ा, राम का नाम…..

नामी को तो चिन्ता हो रही,
नाम न हो बद नाम,
द्रोपदी ने जब पुकारा,
झट आए घनश्याम,
राम से बड़ा, राम का नाम…

राम नाम का सुमिरण कर ले,
कोड़ी लगे न दाम,
नाम की डोरी बंध करके ही,
आयेगे श्री राम,
राम से बड़ा, राम का नाम…

नत्थासिंह सुमिरण कर प्रभु का,
बन जा दास गुलाम,
राम नाम भजले सुबहा को,
शाम को सीताराम,
राम से बड़ा, राम का नाम…

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा, राम का नाम

राजन के राजा महाराजन के महाराजा लिरिक्स

रंग मोहे राम नाम का प्यारा रे हृदय में हो गया लिरिक्स

राम से बड़ा राम का नाम अंत में यही आएगा तेरे काम pdf

Leave a Comment