तेइसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य – shravan maas

तेइसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य

तेइसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य

ईश्वर ने कहा- सावन महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी के रोज वृष के चन्द्रमा की आधी रात के समय इस योग के आने से देवकी ने वसुदेव कृष्ण को उत्पन्न किया।

यों सिंहराशि के सूर्य आने पर महोत्सव करे। पहले सप्तमी के रोज दन्तधावन कर अल्प भोजन करें। रात में जितेन्द्रय हो, सो जावें।

सुबह हो जाने पर उपवास नियम से करे। केवल उपवास द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बितावे।

ऐसा करने से सात जन्म के किये हुए पाप से निश्चित छुटकारा मिलता है।

पापों से मुक्त हो, गुणों के सहित जो बास है, उन भोगी से वंजित बास को उपवास कहते हैं।

अष्टमी के रोज विमल नदी आदि के जल में तिलों के साथ नहा ले।

शोभन प्रदेश देवकी के सूतिका घर को बनाकर उसे नाना प्रकार के वर्णों के कपड़ो से, कलश माला, तथा फलों द्वारा सुशोभित करें।

दीप माला पुष्प, चन्दन, अगरू तथा धूप देकर वहाँ पर के कृष्ण की प्रतिमा रखें।

जो कुछ भगवान कृष्ण ने चरित्र किया उसे लिखकर भक्ति के साथ अच्छे प्रकार से पूजा करे।

देवकी सहित वासुदेव का यशोदा सहित नन्द का, रोहिणी सहित चन्द्रमा का और कृष्ण सहित बलदेव की सविधि पूजन करने से मानव सभी वस्तुओं को प्राप्त करता है।

कृष्णाष्टमी व्रत एक करोड़ एकादशी के तुल्य होता है। इस प्रकार रात में पूजा कर, नवमी के रोज सुबह देवी भगवती विन्ध्या वासिनी, का कृष्णतुल्य महोत्सव करें।

भक्ति द्वारा ब्राह्मणों को भोजन कराकर अभीष्ट गौ, धन आदि का दान करें और कहे कि इस व्रत द्वारा कृष्ण मेरे ऊपर प्रसन्न हों।

मैं गौ तथा ब्राह्मण रक्षक वासुदेव को नमस्कार करता हूँ।

शान्ति हो तथा कल्याण हो। यों कह कर विसर्जित करें। भाई बन्धु के पास स्वयं मौन हो, भोजन करें।

जो देवी और कृष्ण का महोत्सव करता है, वह विधिपूर्वक पूजा से हर साल उपरोक्त फल प्राप्त करता है।

वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य तथा अतुलनीय सौभाग्य प्राप्त करता है। यहाँ पर धर्मबुद्धि हो अंत में बैकण्ठ जाता है।

श्रावण महात्मय अध्याय

श्रावण महात्म्य पहला अध्याय
श्रावण महात्म्य दूसरा अध्याय
श्रावण महात्मय तीसरा अध्याय
श्रावण महात्म्य चौथा अध्याय
श्रावण महात्म्य पाँचवां अध्याय
श्रावण महात्म्य छठा अध्याय
श्रावण महात्म्य सातवाँ अध्याय
श्रावण महात्म्य आठवाँ अध्याय
नौवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
दसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
ग्यारहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
बारहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
तेरहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
चौदहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
पन्द्रहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
सोलहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
सत्रहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
अठारहवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
उन्नीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
बीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
इक्कीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
बाईसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
तेइसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
चौबीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
पच्चीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
छब्बीसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य
सत्ताईसवाँ अध्याय श्रावण महात्म्य

Leave a Comment