होली खेल रहे नन्दलाल
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
अरे मेरे मुँह पे मलो गुलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
अरे मेरी चली ना कोई चाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
में तो पड़ी हाल बेहाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मैं कर दई हरी और लाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल pdf
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स
सफलता का रहस्य क्या है ? – प्रेरणादायक कहानी
- तेरो ललना लिरिक्स | Tero Lalna -जुग जुग जीवे री यशोदा मैया
- नगर मे जोगी आया | Nagar Mein Jogi Aaya lyrics
- जटाधारी बनके त्रिपुरारी बनके चले आना भोले चले आना लिरिक्स
- शिव शिव जिन्हा दे शंकर होन सहाई लिरिक्स – रोशन प्रिंस
- तेरे डमरू की धुन सुनके में काशी नगरी आई हूं लिरिक्स
- सावन की सबको बधाई श्री राधा रानी झूलन को आई लिरिक्स