होली खेल रहे नन्दलाल
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
अरे मेरे मुँह पे मलो गुलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
अरे मेरी चली ना कोई चाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
में तो पड़ी हाल बेहाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मैं कर दई हरी और लाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल pdf
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स
सफलता का रहस्य क्या है ? – प्रेरणादायक कहानी
- सुनो सुनो माँ की महिमा लिरिक्स | नरेंद्र चंचल की भेंट
- शेरांवाली दे टिक्के कदे होने ना फ़िक्के लिरिक्स
- अथ आवाहन मंत्र | श्री राम चरितमानस परायण मंत्र
- ऊचियां डालियां पत लैण हुलारे लिरिक्स
- मोहे लादो भजन वाली वही माला जा के रटने से मिल जाए नंदलाला
- Paunahariya tere rang Nyare lyrics | Hansraj Raghuwanshi | Suresh Verma