होली खेल रहे नन्दलाल
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
अरे मेरे मुँह पे मलो गुलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
अरे मेरी चली ना कोई चाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
मेरी रन्ग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
में तो पड़ी हाल बेहाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मैं कर दई हरी और लाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल pdf
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में लिरिक्स
सफलता का रहस्य क्या है ? – प्रेरणादायक कहानी
- क्षिप्रा किनारे बैठे हुए है मोरे उज्जैन के महाराज
- चलो इक बार मंदिर में जहाँ महादेव रहते हैं
- भोले चलेंगे संग कावड़ में लिरिक्स – Roshan Prince
- हर नगर नगर और डगर डगर हम जहाँ भी दृष्टि डाले लिरिक्स
- सावन का महीना आए हैं भोलेनाथ लिरिक्स | Swati Mishra
- माँ बगलामुखी मंत्र -रोग कष्ट निवारण मंत्र | Baglamukhi matra