मोरे अंगना गजानन आये री लिरिक्स
मोरे अंगना गजानन आये री 
आये री आये मोरे भाग्य जगाये 
मोरे अंगना गजानन आये री
विघ्नहरण मंगल सुखकारी 
कर आये मूसा सवारी 
द्वार हमारे बड़े प्रेम से 
सुंड हिलाते ही आये री 
मोरे अंगना गजानन आये री
दीप जले है द्वारन द्वारे 
शुभ हरियाली वंदन वारे 
चन्दन चौक पिढैया बैठे 
लडूअन गटागट खाए री 
मोरे अंगना गजानन आये री
जिस घर में गणराज पधारे 
उसके हो गये वारे न्यारे 
आज मोरे घर आके प्र
भुजी सोरे भाग्य जगाये री 
मोरे अंगना गजानन आये री
दस दिन रहकर जब जाओगे 
स्वामी याद बहुत आओगे 
ये भक्त गजानन
तेरी महिमा हरदम गाये री 
मोरे अंगना गजानन आये री
मोरे अंगना गजानन आये री 
आये री आये मोरे भाग्य जगाये 
मोरे अंगना गजानन आये री
सर्वोच्च शिखर पाना का मंत्र (Mantra For Top Success)
मै आया हूँ तेरे द्वारे गणराज गजानन प्यारे
