श्री गणेश प्यारे भजन लिरिक्स

सब देवो में प्रथम

श्री गणेश प्यारे श्री गणेश प्यारे
गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे
सबसे प्रथम देवा होवे तेरा पूजन

होवे तेरा पूजन होवे तेरा पूजन
धन वैभव देता बाप्पा
तेरा सुमिरन बाप्पा
तेरा सुमिरन बाप्पा
तेरा सुमिरन शुभ लाभ
रिद्धि सिद्धि मिले सुख सारे

गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे

लम्बोदर स्वामी दाता गणनायक
दाता गणनायक दाता गणनायक
मस्तक चन्द्रमा लगे सुख दायक
लगे सुख दायक लगे सुख दायक
तेरे धाम फलदायी रूप मनोहरे

गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे

मंगल मूरत विघनो को हरते
विघनो को हरते विघनो को हरते
धर्म ज्ञान हर मन में भरते मन में
भरते मन में भरते
सारे जग में तुझी से है उजियारे

गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे

आन विराजो देवा अंगना हमारे
अंगना हमारे अंगना हमारे
रोग दोष मेरे हरलो सारे
हरलो सारे हरलो सारे

हाथ जोड़ के पुकारे देव तेरे द्वारे
गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे

सब देवो में प्रथम श्री गणेश प्यारे
गौरा मात के ललन शिव सूत न्यारे

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे गणराज आये है

गुरु दक्षिणा – हमारे जीवन का सबसे बड़ा उत्सव पुरुषार्थ

Leave a Comment