तेरी ज्योति में वो जादू है तकदीर बना देती है
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है,
जगमग जलती जब ज्योत तेरी,
अंधकार मिटा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।
तेरी ज्योति है माँ पावन,
इससे दुनियां है माँ रौशन,
लागे सबको ही मन भावन,
मैया सारे ही अँधेरे मिटाती,
जहाँ पे ज्योति जलती है,
वहाँ पे ख़ुशियाँ मिलती है,
सबकी भक्ति पलती है,
बिगड़े काम बनाती सारे,
खुशियों का सवेरा जीवन में,
तेरी ज्योत करा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।
तेरी ज्योत निराली है,
ख़ुशिया देने वाली है,
दामन भरने वाली है,
मैया पल में कमाल दिखाए,
देवता गीत तेरे गाए,
जगती चौखट पे आए,
तेरी किरपा माँ पाए,
तू ही सबको निहाल कराए,
खाली दामन हम भक्तो का,
तेरी ज्योत भरा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।
तेरा हर्ष भी ये चाहे,
तेरे दर पे वो आए,
तेरी किरपा माँ पाए,
तेरे चरणों में झुक जाऊँ,
तेरी ज्योत जला के माँ,
तेरी रात जगा के माँ,
तेरी महिमा गाके माँ,
मैं भी जीवन धन्य बनाऊँ,
मुझ जैसे भटके को रस्ता,
तेरी ज्योत दिखा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है,
जगमग जलती जब ज्योत तेरी,
अंधकार मिटा देती है,
तेरी ज्योति में वो जादू है,
तकदीर बना देती है।
साधु साध्वी चल रहे है विहार यात्रा में रोड पर
मंदिर में बैठी मैया जी आसन लगायी के हम सब मनाये लिरिक्स
- नच्ची मैया नच्ची लिरिक्स | Nachi Maiya Nachi Lyrics | Mani Ladla
- मैं गल विच लॉकेट पाया तेरा चिंतापूर्णी माँ Lyrics | Mani Ladla| Locket Chintpurni
- फड़ के ना छड्डी मेरी बांह सांवरे लिरिक्स
- जाईं वे कबूतरा जाईं वे लिरिक्स – नरेंद्र चंचल
- रुत झोलियां भरण दी आई लिरिक्स