परशुराम चालीसा
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था
परशुराम जयंती अक्षय तृतीय के दिन ही मनाई जाती है। कलयुग में आज भी ऐसे चिरंजीवी देवता और महापुरुष है जो जीवित हैं।
इन्हीं चिरंजीवीओं में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी भी हैं। परशुराम जी एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे लेकिन उनकी आदतें और व्यवहार क्षत्रियों जैसा ही था।
भगवान राम जी और भगवान परशुराम जी दोनों ही विष्णु जी के अवतार हैं। भगवान राम जी क्षत्रिय कुल में पैदा हुए थे लेकिन उनका व्यवहार ब्राह्मणों जैसा था। और परशुराम जी जो ब्राह्मण कुल में पैदा हुए थे उनका व्यवहार क्षत्रियों जैसा था ।
भगवान शिव के परम भक्त परशुराम जी न्याय के देवता है इन्होंने 21 बार इस धरती को क्षत्रिय विहीन किया था।
श्री परशुराम चालीसा एक भक्ति गीत है जो श्री परशुराम पर आधारित है।
॥ दोहा ॥
श्री गुरु चरण सरोज छवि, निज मन मन्दिर धारि । सुमरि गजानन शारदा,गहि आशिष त्रिपुरारि ॥
बुद्धिहीन जन जानिये,अवगुणों का भण्डार।बरणों परशुराम सुयश, निज मति के अनुसार ॥
॥ चौपाई ॥
जय प्रभु परशुराम सुख सागर।जय मुनीश गुणज्ञान दिवाकर॥
भृगुकुल मुकुट विकट रणधीरा।क्षत्रिय तेज मुख संत शरीरा ॥
जमदग्नी सुत रेणुका जाया । तेज प्रताप सकल जग छाया॥
मास बैसाख सित पच्छ उदारा। तृतीया पुनर्वसु मनुहारा॥
प्रहर प्रथम निशा शीत न घामा। तिथि प्रदोष व्यापि सुखधामा॥
तब ऋषि कुटीर रूदन शिशु कीन्हा । रेणुका कोखि जनम हरि लीन्हा॥
निज घर उच्च ग्रह छः ठाढ़े। मिथुन राशि राहु सुख गाढ़े ॥
तेज-ज्ञान मिल नर तनु धारा । जमदग्नी घर ब्रह्म अवतारा ॥
धरा राम शिशु पावन नामा।नाम जपत जग लह विश्रामा ॥
भाल त्रिपुण्ड जटा सिर सुन्दर । कांधे मूंज जनेऊमनहर॥
मंजु मेखला कटि मृगछाला। रूद्र माला बर वक्ष विशाला ॥
पीत बसन सुन्दर तनु सोहें।कंध तुणीर धनुष मन मोहें॥
वेद-पुराण-श्रुति-स्मृति ज्ञाता । क्रोध रूप तुम जगविख्याता ॥
दायें हाथ श्रीपरशु उठावा। वेद-संहिता बायें सुहावा॥
विद्यावान गुण ज्ञान अपारा।शास्त्र-शस्त्र दोउ पर अधिकारा॥
भुवन चारिदस अरु नवखंडा।चहुं दिशि सुयश प्रताप प्रचंडा॥
एक बार गणपति के संगा। जूझे भृगुकुल कमल पतंगा॥
दांत तोड़ रण कीन्ह विरामा। एक दंत गणपति भयो नामा॥
कार्तवीर्य अर्जुन भूपाला। सहस्त्रबाहु दुर्जन विकराला॥
सुरगऊ लखि जमदग्नी पांहीं । रखिहहुं निज घर ठानि मन मांहीं॥
मिली न मांगि तब कीन्ह लड़ाई। भयो पराजित जगत हंसाई ॥
तन खल हृदय भई रिस गाढ़ी। रिपुता मुनि सौं अतिसय बाढ़ी। ऋषिवर रहे ध्यान लवलीना । तिन्ह पर शक्तिघात नृप कीन्हा॥
लगत शक्ति जमदग्नी निपाता। मनहुं क्षत्रिकुल बाम विधाता॥
पितु-बध मातु-रूदन सुनि भारा।भा अति क्रोध मन शोक अपारा ॥
कर गहि तीक्षण परशु कराला । दुष्ट हनन कीन्हेउ तत्काला ॥
क्षत्रिय रुधिर पितु तर्पण कीन्हा । पितु-बधप्रतिशोध सुत लीन्हा ॥
इक्कीस बार भू क्षत्रिय बिहीनी । छीन धरा बिप्रन्ह कहँ दीनी ॥
जुग त्रेता कर चरित सुहाई।शिव-धनु भंग कीन्ह रघुराई॥
गुरु धनु भंजक रिपु करि जाना। तब समूल नाश ताहि ठाना ॥
कर जोरि तब राम रघुराई। बिनय कीन्ही पुनि शक्ति दिखाई ॥
भीष्म द्रोण कर्ण बलवन्ता । भये शिष्या द्वापर महँ अनन्ता॥
शास्त्र विद्या देह सुयश कमावा गुरु प्रताप दिगन्तफिरावा॥
चारों युग तव महिमा गाई।सुर मुनि मनुज दनुज समुदाई॥
दे कश्यप सों संपदा भाई । तप कीन्हा महेन्द्र गिरि जाई ॥
अब लौं लीन समाधि नाथा । सकल लोक नावइ नित माथा॥
चारों वर्ण एक सम जाना।समदर्शी प्रभु तुम भगवाना॥
ललहिं चारि फल शरण तुम्हारी । देव दनुज नर भूप भिखारी ॥
जो यह पढ़ें श्री परशु चालीसा । तिन्ह अनुकूल सदा गौरीसा॥
पूर्णेन्दु निसि बासर स्वामी।बसहु हृदय प्रभु अन्तरयामी॥
॥ दोहा ॥
परशुराम को चारू चरित, मेटत सकल अज्ञान । शरण पड़े को देत प्रभु,सदा सुयश सम्मान॥
॥ श्लोक ॥
भृगुदेव कुलं भानुं, सहस्रबाहुर्मर्दनम्। रेणुका नयना नंदं, परशुंवन्दे विप्रधनम्॥
चालीसा
- Shri ganesh chalisa
- श्री शनि चालीसा
- कृष्ण चालीसा
- श्री लक्ष्मी चालीसा – धन की कभी कमी नहीं होगी
- श्री विश्वकर्मा चालीसा
- श्री नवग्रह चालीसा
- श्री भैरव चालीसा
- श्री बटुक भैरव चालीसा
- ब्रह्मा चालीसा
- विष्णु चालीसा
- सूर्य देव चालीसा
- राम चालीसा
- गोपाल चालीसा
- श्री हनुमान चालीसा
- श्री तुलसी चालीसा – धन्य धन्य श्री तुलसी माता
- ललिता माता चालीसा – जयति जयति जय ललिते माता
- श्री सरस्वती चालीसा – जय श्री सकल बुद्धि बलरासी
- श्री गंगा चालीसा – जय जय जननी हराना अघखानी
- श्री महालक्ष्मी चालीसा – नमो महालक्ष्मी जय माता
- श्री कुबेर भण्डारी – जय जय जय श्री कुबेर भण्डारी
- श्री रामदेव चालीसा – द्वारकेश से आय कर, लिया मनुज अवतार
- श्री गिरिराज चालीसा
- श्री बालाजी चालीसा
- श्री परशुराम चालीसा
- श्री शारदा चालीसा – जय जय जय शारदा महारानी।
- श्री नर्मदा चालीसा – जय जय जय नर्मदा भवानी
- श्री अन्नपूर्णा चालीसा -नित्य आनन्द करिणी माता
- श्री पार्वती चालीसा – ब्रह्मा भेद न तुम्हरो पावे
- श्री वैष्णो चालीसा – नमो: नमो: वैष्णो वरदानी।
- श्री राधा चालीसा – जय वृषभान कुँवरि श्री श्यामा
- श्री महाकाली चालीसा -जय काली कंकाल मालिनी।
- श्री काली माता चालीसा – जय जय जय काली कंकाली।
- श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा – जय जय जय विन्ध्याचल रानी।
- श्री शीतला चालीसा – विस्फोटक से जलत शरीरा
- श्री पितर चालीसा – हे पितरेश्वर आपको दे दियो आशीर्वाद ।
- श्री राणी सती चालीसा – श्री गुरु पद पंकज नमन,दूषित भाव सुधार
- श्री बाबा गंगाराम चालीसा – अलख निरंजन आप हैं,निरगुण सगुण हमेश
- श्री प्रेतराज चालीसा – जय जय प्रेतराज जग पावन
- श्री महावीर चालीसा – जय महावीर दयालु स्वामी
- श्री जाहरवीर चालीसा – जय जय जय जाहर रणधीरा
- श्री गोरखनाथ चालीसा -जय जय गोरख नाथ अविनासी
- श्री रविदास चालीसा – जै होवै रविदास तुम्हारी
- श्री साईं चालीसा – पहले साई के चरणों में, अपना शीश नमाऊं मैं
- श्री शाकम्भरी चालीसा – शाकम्भरी माँ अति सुखकारी