
सारी सारी रात जगराते में है ज्योत जगी-2
जाग पड़े मेरे ये नसीब
माँ अम्बिके जाग पड़े मेरे ये नसीब-2
मुदतो से जिन्दगी ने चैन पाया-2
आई मईया घड़ी ये अजीब
माँ अम्बिके जाग पड़े मेरे ये नसीब-2
जब से माँ अखियों में छाया तेरा नूर है
दुखों का अन्धेरा सब हो गया दूर है-2
आत्मा की पल में ही बुझ गई प्यास है
तुझ पे माँ और पक्का हुआ विश्वास है-2
पूंजी मुझे मिल गई है माँ तेरे दीदार की-2
कौन मुझे कहता गरीब
माँ अम्बिके जाग पड़े मेरे ये नसीब-2
सारी-सारी रात जगराते में ज्योत…..
बन्द कर अखिंयों को देखी करामात है
चरणों में सिर मेरा सिर पे तेरा हाथ है-2
मुझे तेरी ममता ने सीने से लगा लिया
फल मैंने पिछली तपस्या का पा लिया-2
मिट गई है पीड़ा सब मेरे कई जन्मों की-2
जब से जब से तू बन गई
माँ अम्बिके जाग पड़े मेरे ये नसीब
सारी-सारी रात जगराते में ज्योत….
जाग पड़े मेरे ये नसीब माँ अम्बिके
जाग पड़े मेरे ये नसीब-2
रहमतों के सारे दरवाजे आज खुल गए
पिछले कोई पुन्य जाग पाप मेरे धुल गए-2
हो तेरी निर्दोष दया जादू सा है कर गई
तू ही तू ही रट लगी मैं मेरी मर गई-2
दे दे वरदान अब सदा के ही लिए मुझे-2
चरणों के रहूँ में करीब
जाग पड़े मेरे ये नसीब माँ अम्बिके
जाग पड़े मेरे ये नसीब-2
शेरांवाली दे टिक्के कदे होने ना फ़िक्के
मोहे लादो भजन वाली वही माला जा के रटने से मिल जाए नंदलाला
लग जा गुरा दे चरणी गुरू पार लगाना लिरिक्स
सतगुरु मेरे सांवरिया मैनु रख ले चरणा दे नेड़े लिरिक्स