लाली लाली चुनरी में सुनहरी चोला अंगी अंग गहना सजाय लिरिक्स

लाली लाली चुनरी में सुनहरी चोला अंगी अंग गहना सजाय

लाली लाली चुनरी में
सुनहरी चोला
अंगी अंग गहना सजाय
के हे मोरी माई
कौन तेरो रूप सिरझाय


कौन बनावे बहनी माथे मटुकिया
कौन फुल मोगरा चढ़ाये
सोनरा बनावे बहनी माथे मटुकिया
मालिन फुल मोगरा चढ़ाये
के हे मोरी माई
कौन तेरो रूप सिरझाय


कौन चढ़ावे बहनी सुनधारी लुगरा
कौन माई के चुनरी चढ़ाये
कोसयिन चढ़ावे बहनी सुनधारी लुगरा
सखियन चुनरी चढ़ाये
के हे मोरी माई
कौन तेरो रूप सिरझाय


कौन चढ़ावे बहनी पान सुपरिया
कौन माई के दियरा जलाय
बरई चढ़ावे बहनी पान सुपरिया
भगतन दियरा जलाय
के हे मोरी माई
कौन तेरो रूप सिरझाय

मेरे हृदय का बाग खिला नाकोड़ा दरबार मिला लिरिक्स

एक बार माँ आ जाओ फिर आके चली जाना लिरिक्स

Leave a Comment